1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद एंडरसन, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद की इंग्लैंड टीम में वापसी

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद एंडरसन, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद की इंग्लैंड टीम में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2016 08:40 am IST,  Updated : Jul 19, 2016 08:40 am IST

लॉर्डस मैदान पर 'टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद इंग्लैंड के सिलेक्टर्स ने स्पिनर आदिल राशिद सहित फ़ास्ट बॉलर जिमी एंडरसन और बेन स्टोक्स को 14 सदस्यीय

Anderson, Stokes, Rashid- India TV Hindi
Anderson, Stokes, Rashid

लॉर्डस मैदान पर 'टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद इंग्लैंड के सिलेक्टर्स ने स्पिनर आदिल राशिद सहित फ़ास्ट बॉलर जिमी एंडरसन और बेन स्टोक्स को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। एंडरसन और स्टोक्स का दूसरे टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है।

राशिद इसके पहले तीन टेस्ट खेल चुके हैं वो भी यूएई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़। इसमें उन्होंने आठ विकेट लिए लिए थे लेकिन हर विकेट के लिए उन्होंने लगभग 70 रन दिए थे। उनको टीम में रखे जाने की एक वजह ये है कि ओल्ड ट्रेफ़र्ड का विकेट धीमे गेंदबाज़ों की मदद करता है। वैसे टीम में ऑफ़ स्पिनर मुईन अली भी हैं। राशिद के 11 में होने की संभावना के बारे में कोच ट्रेवर बेलिस का कहना है कि राशिद की गुगली बॉलिंग से बल्लेबाज़ों को परेशानी हो सकती है और उनके चयन पर ज़रुर चर्चा होगी।

आपको बता दें कि यूएई में मिस्बाह उल हक़ ने 12 छक्के लगाए थे जिनमें से आठ छक्के उन्होंने राशिद की बॉल पर लगाए थे।

लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर पाकिस्तान चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल