1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले 2 वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, ब्रैथवेट सहित इऩ खिलाड़ियों को मिला मौका

पहले 2 वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, ब्रैथवेट सहित इऩ खिलाड़ियों को मिला मौका

 Reported By: IANS
 Published : Feb 16, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 11:15 pm IST

दोनों टीमों के बीच किंग्सटन में पहला और दूसरा वनडे क्रमश : 20 और 22 फरवरी को खेला जाएगा। 

पहले 2 वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, ब्रैथवेट सहित इऩ खिलाड़ियों को मिला मौका- India TV Hindi
पहले 2 वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, ब्रैथवेट सहित इऩ खिलाड़ियों को मिला मौका Image Source : GETTY IMAGES

बारबाडोस। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए शनिवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। सीडब्ल्यूआई वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दो मैचों के लिए कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कॉटरेल और जॉन कॉम्पबेल को टीम में शामिल किया है। इन तीनों खिलाड़ियों को चोटिल एविन लुइस, कीमो पॉल और रोवमैन पॉवेल के स्थान पर टीम में मौका दिया गया है। 

दोनों टीमों के बीच किंग्सटन में पहला और दूसरा वनडे क्रमश : 20 और 22 फरवरी को खेला जाएगा। 

कॉम्पबेल को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में 176 रन बनाए थे। ब्रैथवेट ने अब तक तीन टेस्ट, 28 वनडे और 35 टी-20 मैच खेले हैं। कॉटरेल ने अब तक दो टेस्ट, छह वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं।

टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान एलेन, देवेंद्र बिशू, कार्लोस ब्रैथवेट, डारेन ब्रावो, जॉन कॉम्पबेल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, शिमरन हेटमायेर, शाई होप, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, ओशेन थॉमस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल