1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान से ODI सिरीज़ जीती

इंग्लैंड ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान से ODI सिरीज़ जीती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 31, 2016 06:59 am IST,  Updated : Aug 31, 2016 06:59 am IST

ट्रेंट ब्रिज: इंग्लैंड ने मंगलवार को एक दिवसीय में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 169 से हराकर पांच मैचों की सिरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

Alex Hales- India TV Hindi
Alex Hales

ट्रेंट ब्रिज: इंग्लैंड ने मंगलवार को एक दिवसीय में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 169 से हराकर पांच मैचों की सिरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करत हुए तीन विकेट पर 444 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय के इतिहास में इसके साथ ही इंग्लैंड ने 10 वर्ष पुराने श्रीलंका (443/9) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 42.4 ओवर में 275 पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की तरफ से शरजील ख़ान ने (58) और मोहम्मद आमिर (58) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन पहाड़ के स्कोर के आगे वे भी कुछ ख़ास नही कर सके। सरफराज़ अहमद (38) और मोहम्मद नवाज (34) ने अच्छा योगदान किया।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए।

इसके पहले इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स (171) ने शतकीय पारी खेली, जबकि जोए रूट (85) और जोश बटलर (नाबाद 90) ने धुआंधार पारियां खेलीं। हेल्स ने 122 गेंदों की अपनी पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए और इंग्लैंड के सर्वोच्च एकदिवसीय स्कोरर बने।

इयान मोर्गन 57 रन बनाकर बटलर के साथ अंत तक नाबाद रहे।

पहला विकेट 33 के कुल योग पर गिरने के बाद इंग्लैंड के लिए हेल्स और रूट ने दूसरे विकेट के लिए 248 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 7.83 की रन गति से यह रन जोड़े। रूट भी हालांकि अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान मोर्गन ने बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए रनों की बारिश कर दी और मात्र 12 ओवर में 161 रन जोड़ डाले।

पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से आगे चल रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ODI