1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉर्न ने बताया इंग्लैंड को टेस्ट मैच में खल रही है इस स्पिनर की कमी

शेन वॉर्न ने बताया इंग्लैंड को टेस्ट मैच में खल रही है इस स्पिनर की कमी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 10:06 pm IST

स्काई स्पोर्ट्स ने वॉर्न के हवाले से कहा, " मुझे लगता है कि राशिद के न होने से इंग्लैंड को उनकी कमी खल रही है। वह शायद अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।"  

England should consider Adil Rashid Test recall, says Shane Warne- India TV Hindi
England should consider Adil Rashid Test recall, says Shane Warne Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि लेग स्पिनर आदिल राशिद को इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापस लाना चाहिए। राशिद 2019 से ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर हैं। हाल के समय में वह अपने कंधे की चोट से उबर रहे हैं।

स्काई स्पोर्ट्स ने वार्न के हवाले से कहा, " मुझे लगता है कि राशिद के न होने से इंग्लैंड को उनकी कमी खल रही है। वह शायद अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।"

वार्न ने कहा, " मैंने उनका वनडे क्रिकेट देखा है और वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आदिल राशिद अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं।"

उन्होंने कहा, " डॉम बेस को एक अच्छा मौका मिला है और वह बहुत ही अच्छे हैं। लेकिन कलाई के स्पिनर के होने से विभिन्न परिस्थितियों में वे दोनों खेल सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल