1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोमांचक मोड़ पर पहुंचा इंग्लैंड-श्रीलंका टेस्ट मैच, इंग्लैंड को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत वहीं श्रीलंका को बनाने हैं 75 रन

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा इंग्लैंड-श्रीलंका टेस्ट मैच, इंग्लैंड को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत वहीं श्रीलंका को बनाने हैं 75 रन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 05:43 pm IST

दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत है वहीं श्रीलंका को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 75 रन बनाने होंगे।

SL vs ENG- India TV Hindi
दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत है वहीं श्रीलंका को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 75 रन बनाने होंगे। Image Source : AP

कैंडी। इंग्लैंड ने जैक लीच, मोइन अली और आदिल राशिद की स्पिन तिगड़ी के दम पर यहां पल्लेकल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने चौथी पारी में 301 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपने स्पिन आक्रमण की बदौलत उसके सात बल्लेबाजों को 226 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए अब तीन विकेट की दरकार है तो वहीं श्रीलंका को जीत के लिए 75 रन चाहिए। 

सटम्प्स तक निरोशन डिकवेला (नाबाद 27) श्रीलंका की उम्मीद बनकर खड़े हुए हैं। लीच ने चार विकेट लेकर श्रीलंका की हालात खराब कर दी। उनके अलावा अली ने दो विकेट लिए तो वहीं राशिद ने एक विकेट अपने नाम किया। लीच ने कौशल सिल्वा (4) को आउट कर श्रीलंका को 14 के कुल स्कोर पर पहला झटका दिया। दो रन बाद लीच ने धनंजय डी सिल्वा (1) को पवेलियन भेज दिया। कुशल मेंडिस (1) भी लीच का शिकार हो गए। यहां से दिमुथ करुणारत्ने (57) और एंजेलो मैथ्यूज (88) चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 

राशिद ने करुणारत्ने की पारी का अंत 103 के कुल स्कोर पर किया। करुणारत्ने ने 96 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। मैथ्यूज को इसके बाद रोशेन सिल्वा (37) पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के अली ने आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। कुशल परेरा (2) के रूप में श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट खोया। 

इससे पहले, इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 324 रनों के साथ की। परेरा ने जेम्स एंडरसन (12) को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी 346 रनों पर रोक दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल