1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v NZ : दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पहनी खास जर्सी

ENG v NZ : दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पहनी खास जर्सी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2021 09:52 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:52 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने एजबेस्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले काले रंग की भेदभाव विरोधी टी-शर्ट पहनी।

ENG v NZ : दूसरे टेस्ट से...- India TV Hindi
ENG v NZ : दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पहनी खास जर्सी Image Source : GETTY

बर्मिंघम| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने यहां एजबेस्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले काले रंग की भेदभाव विरोधी टी-शर्ट पहनी।

मेजबान टीम ने पहले टेस्ट मैच से पहले भी यह जर्सी पहनी थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जो काली जर्सी पहनी थी उस पर इंग्लैंड टीम का लोगो था और सामने की तरफ " क्रिकेट इज ए गेम फॉर एवरीवन (क्रिकेट हर किसी के लिए है)" लिखा हुआ था।

तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को दूसरे टेस्ट से पहले से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने आठ साल पहले नस्लवादी और लिंगभेदी ट्वीट किए थे, जोकि अब उनके पदार्पण टेस्ट के समय वायरल हो गया था। दूसरे टेस्ट में उनकी जगह तेज गेंदबाज ओली स्टोन को शामिल किया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल