1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, ये रहे जीत के सुपर हीरो

भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, ये रहे जीत के सुपर हीरो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2018 01:36 am IST,  Updated : Jul 04, 2018 01:36 am IST

भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को भारतीय टीम ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दौरे और टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत को 160 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे टीम ने 18.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में वैसे तो पूरी टीम का योगदान रहा लेकिन दो खिलाड़ियों ने अपने आतिशी खेल से मैच का नक्शा ही पलट दिया। सही मायनों में इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम की जीत के सुपरहीरो कहा जा सकता है। कौन हैं टीम इंडिया की जीत के दो सुपरहीरो? आइए आपको बताते हैं।

कुलदीप यादव: टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। कुलदीप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 3 खिलाड़ियों को आउट किया था। कुलदीप ने अपने तीसरे ओवर में 3 विकेट निकालकर मैच का पूरा नक्शा ही पलट दिया था। कुलदीप यादव भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 5 विकेट लेने वाले तीसरे और इंग्लैंड में 5 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

के एल राहुल: मैच से पहले इस बात की चर्चा थी कि इस खिलाड़ी को मौका मिलेगा भी या नहीं। लेकिन आखिरकर राहुल को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया। राहुल ने मौके का पूरा फायदा उठाया और इस तरह से बल्लेबाजी की मानो खुद को साबित करने का ये उनके लिए आखिरी मौका है। राहुल ने क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। राहुल जब चाहे और जहां चाहे शॉट खेल रहे थे। देखते ही देखते राहुल ने अपना दूसरा टी20 शतक भी पूरा कर लिया। राहुल ने आखिर में भारत को जीत दिलाकर ही दम ली और नाबाद 101  रनों की पारी खेली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल