Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 के बाद वनडे से भी बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 के बाद वनडे से भी बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Written by: India TV Sports Desk Published : Jul 03, 2018 09:54 pm IST, Updated : Jul 03, 2018 09:54 pm IST

इंग्लैंड और भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है।

इंग्लैंड टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। दोनों के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच आज यानी 3 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम को खुशखबरी मिली है। वहीं, इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पहले टी20 से चोट के कारण बाहर होने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम कुर्रन अब टी20 के साथ-साथ पूरी वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 

पहले माना जा रहा था कि वो दूसरे या तीसरे टी20 में फिट हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और उन्हें वनडे सीरीज से भी हाथ धोना पड़ा है। कुर्रन की जगह पर टी20 सीरीज में डेविड मलान को जगह दी गई है। वहीं, वनडे सीरीज में उनकी जगह उनके छोटे भाई सैम कुर्रन को शामिल किया गया है। कुर्रन अब फिट होने की कोशिश में जुट गए हैं और वो क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स भी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में ही शामिल हैं। हालांकि स्टोक्स को वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जगह मिल गई है और वो वनडे में भारत के खिलाफ अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। लेकिन वोक्स को चोट के कारण वनडे टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम 3 टी20 मैचों के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement