इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस तरह मेजबान इंग्लैंड पहली पारी में अभी पाकिस्तान से 234 रन पीछे हैं।
दूसरे दिन की खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड के लिए ओली पोर 46 और जोस बटलर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बाद ने अबतक सबसे अधिक दो विकेट लिए हैं जबकि शाहीन अफरीदी और यासिर शाह को एक-एक सफलता हासिल हुआ है।
PAK 326 (109.3)ENG 92/4 (28)*