1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Cricket Streaming Eng vs Pak 2nd Test : देखें लाइव क्रिकेट मैच SonyLiv और SonySix पर

Live Cricket Streaming Eng vs Pak 2nd Test : देखें लाइव क्रिकेट मैच SonyLiv और SonySix पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2020 09:33 am IST,  Updated : Aug 14, 2020 07:01 pm IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से यहां के एजेस बाउल पर शुरू होगा जहां मेहमान टीम सीरीज बराबर करने और मेजबान टीम सीरीज हथियाने उतरेगी।

Live Streaming Cricket England vs Pakistan 2nd Test : Live Updates Eng vs PAK Live Match From The Ro- India TV Hindi
Live Streaming Cricket England vs Pakistan 2nd Test : Live Updates Eng vs PAK Live Match From The Rose Bowl,Southampton  Image Source : INDIA TV

Live Streaming Cricket England vs Pakistan 2nd Test : Live Updates Eng vs PAK Live Match From The Rose Bowl,Southampton​

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से यहां के एजेस बाउल पर शुरू होगा जहां मेहमान टीम सीरीज बराबर करने और मेजबान टीम सीरीज हथियाने उतरेगी। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

इंग्लैंड हालांकि इस मैच में बेन स्टोक्स के बिना उतरेगी जो पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड गए हैं। वहीं पाकिस्तान को निश्चित तौर पर पहले टेस्ट मैच की गलतियों से सीखना होगा। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन दूसरी पारी में टीम मेहमान टीम जोस बटलर और क्रिस वोक्स को नहीं निपटा सकी जिसके कारण उसे हार मिली।

हार के बाद कप्तान अजहर अली की कप्तानी का काफी आलोचना हुई थी। कोच मिस्बाह उल हक ने भी इस बात को माना था कि सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण टीम मैच हार गई।

टीमें :-

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनि बेस, स्टुअर्ट ब़ॉड, रोरी बर्न्‍सब, जोस बटलर, जैस क्रॉले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स ब्राके, बेन फोक्स, जैक लीच, डेन लॉरेंस।

पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह।

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त तक खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच का आयोजन इंग्लैंड के द रोज़ बाउल, साउथम्पटन में होगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर के 3:30 बजे से देख सकेंगे। टॉस 3 बजे होगा 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल