1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलेस्टेयर कुक ने चेताया, गेंद को ‘मूवमेंट’ मिलने पर इंग्लैंड में भारत को होगी मुश्किल

एलेस्टेयर कुक ने चेताया, गेंद को ‘मूवमेंट’ मिलने पर इंग्लैंड में भारत को होगी मुश्किल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 09:26 pm IST

एलेस्टेयर कुक का मानना है कि पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला में गेंद को मूवमेंट मिलने पर मेजबान टीम के सामने भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एलेस्टेयर कुक ने...- India TV Hindi
एलेस्टेयर कुक ने चेताया, गेंद को ‘मूवमेंट’ मिलने पर इंग्लैंड में भारत को होगी मुश्किल Image Source : GETTY

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का मानना है कि पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला में गेंद को मूवमेंट मिलने पर मेजबान टीम के सामने भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुक ने कहा,‘‘भारतीय टीम शानदार है । लेकिन गेंद को मूवमेंट मिलने पर इंग्लैंड दबाव बना सकता है । अगस्त में अगर हालात ऐसे रहे और पिच में नमी रहने पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा।’’ उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ भारत के पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी कमजोरी सीम और स्विंग लेती गेंद है । ऐसे में उन पर दबाव बनाया जा सकताा है ।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए भी भारत ने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की बजाय दो स्पिनरों को चुनकर गलती की । उन्होंने कहा ,‘‘ मैच से तीन दिन पहले टीम चुनना और दो स्पिनरों को उतारना अति आत्मविश्वास था जबकि उन्हें पता था कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है ।’’ कुक ने कहा कि मैच अभ्यास का अभाव भी भारत की हार का एक कारण था । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल