1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरिज में भारत के खिलाफ खेलना इग्लैंड के लिए बड़ी मुश्किल: जोंटी रोड्स

टेस्ट सीरिज में भारत के खिलाफ खेलना इग्लैंड के लिए बड़ी मुश्किल: जोंटी रोड्स

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2016 03:56 pm IST,  Updated : Nov 04, 2016 03:56 pm IST

"पहले एकदिवसीय क्रिकेट में सिर्फ यॉर्कर गेंद देखने को मिलती थी, धीमी गेंद और बाउंसर का चलन भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में मेरे समय नहीं था। लेकिन आज के दौर में धीमी गति की बाउंसर भी आपको देखने को मिलेगी। खेल का स्तर पहले से अच्छा हुआ है..

jonty rhode- India TV Hindi
jonty rhode

नई दिल्ली: शानदार फील्डिंग से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने अपने नंबर 1 होने के पीछे की वजह बताई कि आकिर वह क्यों नंबर 1 में बने हुए है।

जोंटी का मानना है कि वह अपने समय नंबर-1 फील्डर इसलिए थे क्योंकि कोई उस समय और अच्छा फील्डर नहीं था। रोड्स का मानना है कि उनके समय कोई नंबर-2 और नंबर-3 फील्डर भी नहीं था इसलिए वह नंबर-1 बने रहे।

यहां शुक्रवार को इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) के प्रतिभा खोज कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर आए रोड्स ने संवाददाताओं से कहा कि उनके समय की क्रिकेट और अब कि क्रिकेट में बदलाव आया है। आज की क्रिकेट पहले से बेहतर हुई है।

रोड्स ने कहा, "मैं अपने समय में इकलौता फील्डर था। कोई और अच्छा फील्डर नहीं था, इसलिए में नंबर-1 फील्डर था। नंबर-2 और नंबर-3 फील्डर भी नहीं थे। लेकिन आज के दौर में कई युवा खिलाड़ी शानदार फील्डिंग कर रहे हैं। इसलिए खेल का स्तर पहले से बेहतर हुआ है।"

इस दिग्गज खिलाड़ी ने गेंदबाजी में बदलाव के बारे में कहा कि आज की क्रिकेट में गेंदबाजी में काफी विविधता है।

रोड्स से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आज की गेंदबाजी का स्तर आपके समय से नीचे गिरा है तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "हम ज्यादा बेहतर खिलाड़ी थे।"

रोड्स ने कहा, "पहले एकदिवसीय क्रिकेट में सिर्फ यॉर्कर गेंद देखने को मिलती थी, धीमी गेंद और बाउंसर का चलन भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में मेरे समय नहीं था। लेकिन आज के दौर में धीमी गति की बाउंसर भी आपको देखने को मिलेगी। खेल का स्तर पहले से अच्छा हुआ है और मेरा मानना है कि टी-20 क्रिकेट ने यह किया है।"

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। रोड्स का मानना है कि यह श्रृंखला इंग्लैंड के लिए काफी मुश्किल होने वाली है।

रोड्स ने कहा, "यह इंग्लैंड के लिए मुश्किल श्रृंखला साबित होगी। अगर यह तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला होती और आप पहला मैच हार जाता तो बेशक मुश्किल होती। पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत में होना शारीरिक और मानसिक रूप से कड़ी चुनौती है।"

इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्ऱॉ कराई थी, जिसके बाद वह भारत के लिए खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलेगा। भारत ने भी हाल ही में न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से मात दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल