1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SL: दूसरा टेस्ट भी इंग्लैंड के नाम

ENG vs SL: दूसरा टेस्ट भी इंग्लैंड के नाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2016 07:02 am IST,  Updated : May 31, 2016 09:32 am IST

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को नौ विकेट से मात देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

james anderson with team mates
james anderson with team mates

कुक ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका पर एक और पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन दूसरी पारी में टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 475 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 126 रन दिनेश चांडिमल ने बनाए। उनके अलावा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 80, रंगना हेराथ ने 61 और कौशल सिल्वा ने 60 रनों का योगदान दिया। एंडरसन ने इस पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।

हालांकि इतने रन बनाने के बाद भी श्रीलंका, इंग्लैंड को चुनौती पूर्ण लक्ष्य नहीं दे पाई जिसका कारण पहली पारी में बल्लेबाजों का बुरी तरह धराशायी हो जाना रहा। इंग्लैंड ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम किया।

मैच में आठ विकेट लेने वाले एंडरसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेल गए श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 88 रनों से मात दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल