1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब लिसेस्टरशायर ने तेज गेंदबाज एड बर्न्‍स के साथ किया करार

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब लिसेस्टरशायर ने तेज गेंदबाज एड बर्न्‍स के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 08:52 pm IST

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण ग्रेस रोड के साथ किया था, जहां उन्होंने बॉब विलिस ट्रॉफी में अपना पहला प्रथम श्रेणी विकेट लिया था।

Eddie Barnes- India TV Hindi
Eddie Barnes Image Source : TWITTER - @LEICSCCC

लंदन| इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब लिसेस्टरशायर ने तेज गेंदबाज एड बर्न्‍स के साथ तीन साल का करार किया है। बर्न्‍स इससे पहले यॉर्कशायर के साथ थे। डबीर्शायर में लोन पर 2020 सीजन बिताने वाले बर्न्‍स रनिंग फॉक्स से जुड़े थे, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और टी 20 में अपना पदार्पण किया था।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण ग्रेस रोड के साथ किया था, जहां उन्होंने बॉब विलिस ट्रॉफी में अपना पहला प्रथम श्रेणी विकेट लिया था।

बर्न्‍स ने कहा, "लिसेस्टरसिटी के साथ करार करके मैं वास्तव में खुश हूं। जब हम पहली बार निको (पॉल निक्सन) और सीन (जार्विस) से बातचीत किए थे यह कुछ हफ्तों के लिए थी।"

ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी IPL 2020 की प्लेइंग इलेवन, जानें कोहली-वॉर्नर में से किसे बनाया कप्तान?

22 वर्षीय बर्न्‍स ने अब तक छह पेशेवर मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने बॉब विलीस ट्रॉफी में दो और विटैलिटी ब्लास्ट में चार मैच खेले हैं और छह विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल