1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने दिल तोड़ा फिर भी शादी की दी मुबारकबाद

कोहली ने दिल तोड़ा फिर भी शादी की दी मुबारकबाद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 01:51 pm IST

विराट कोहली ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड स्टार अनुष्का से सोमवार को इटली में शादी कर ली जिससे जा़हिर है कई लड़कियों का दिल टूट गया है. इनमें एक है इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल वेट.

Anushka, Virat- India TV Hindi
Anushka, Virat

टीम इंडिया के कप्तान इस समय क्रिकेट की दुनियां के बेताज बादशाह हैं और ज़ाहिर है उनके दीवानों, जिसमें लड़कियों की भी कमी नही है, की संख्या लाखों में है. विराट कोहली ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड स्टार अनुष्का से सोमवार को इटली में शादी कर ली जिससे जा़हिर है कई लड़कियों का दिल टूट गया है. इनमें एक है इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल वेट. वेट न सिर्फ़ विराट कोहली की ज़बरदस्त फ़ैन रही हैं बल्कि उन्होंने तीन साल पहले कोहली को खुलेआम प्रपोज़ भी कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसकी ख़ूब चर्चा हुई थी. 

सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई तो डेनियल वेट निराश ज़रुर हुई होंगी लेकिन उन्होंने अपने अरमानों को दबाकर विराट को उनकी शादी के लिए मुबारकबाद दी है. वेट ने टि्वटर पर बधाई देते हुए अपने टि्वटर अकाउंट का सहारा लिया। अपने इस ट्वीट पर में वेट ने लिखा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बधाई.' 

इससे पहले करीब 3 साल पहले डेनियल ने विराट के सामने कुछ इस अंदाज़ में रखा था शादी का प्रस्ताव.

danielle wyatt, kohli
danielle wyatt, kohli

इस बात में शक नहीं कि विराट कई युवा लड़कियों के दिलों की धड़कन रहे हैं लेकिन अब जब वह अपनी प्रेमिका अनुष्का के साथ सात फेरों के बाद विवाह बंधन में बंध गए हैं, तो बाकी लड़कियों का दिल टूटना लाज़मी है. विराट कोहली ने सोमवार को इटली में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह रचा लिया. इस शादी में विराट और अनुष्का के करीबी मित्र और रिश्तेदार मौजूद थे. 26 दिसंबर को मुंबई में रिलेप्शन होगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल