1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम घोषित, ऑयन मॉर्गन को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम घोषित, ऑयन मॉर्गन को मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2018 07:59 pm IST,  Updated : May 30, 2018 07:59 pm IST

ऑयन मॉर्गन फिलहाल चोटिल हैं और इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह दी गई है।

इंग्लैंड टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान ऑयन मॉर्गन को उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में चुना गया है। मॉर्गन मिडिलसेक्स की तरफ से समरसेट के खिलाफ टॉटन में 27 मई को खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। उनके दायें हाथ की उंगली चोट लगी है और एक्स-रे से पता चला कि उसमें फ्रैक्चर है। 

मॉर्गन इस चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच से हट गए थे। वो इस मैच में विश्व एकदश टीम की कप्तानी करने वाले थे। वो हालांकि विश्व एकादश के लिए नहीं खेलेंगे लेकिन 10 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। 

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैचों के लिए चुनी गई 13 सदस्यीय टीम और ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में मॉर्गन को जगह मिली है। टीम में सैम बिलिंग्स और टॉम कुर्रन (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टीम में) को भी जगह मिली है। 

स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम: ऑयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, टॉम कुर्रन और मार्क वुड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल