1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को साउथ अफ़्रीका के इस खिलाड़ी ने कहा 'भांड'

विराट कोहली को साउथ अफ़्रीका के इस खिलाड़ी ने कहा 'भांड'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 03:51 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा दौरे पर साउथ अफ़्रीका के तेंज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा विवाद में अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी घसीट लिया गया है.

kohli- India TV Hindi
kohli

ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा दौरे पर साउथ अफ़्रीका के तेंज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा विवाद में अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी घसीट लिया गया है. साउत अफ़्रीका के पूर्व खिलाड़ी पॉल हेरिस ने कहा कि कोहली साउथ अफ़्रीका के हाल ही के दौरे के दौरान भांड की तरह बर्ताव कर रहे ते लेकिन उनके ख़िलाफ़ कोई कार्वाई नहीं की गई. हेरिस ने ICC पर साउथ अफ़्रीकी टीम के खिलाफ़ पूर्वाग्रह का आरोप भी लगाया.

बता दें कि रबाडा पर एक टेस्ट का बैन लगा है जिसे उन्होंने चुनौती दी है. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद जब वह वापस जा रहे थे तब अपने कंधे से उन्हें कथित रुप से धक्का दिया था. 

हैरिस ने ट्वीट करके लिखा- "मैंने यहां तीन टेस्ट मैचों में कोहली को जोकर की तरह बर्ताव करते देखा लेकिन कुछ नहीं हुआ. लगता है कि ICC को रबाडा या फिर साउथ अफ़्रीकी टीम के साथ कुन्नस है.'

इसके पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने भी रबाडा पर एक टेस्ट मैच के बैन की आलोचना की. उन्होंने ट्वीटर पर कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस माहौल में क्रिकेट नहीं खेल रहा हूं. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल