1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Exclusive | शुभमन गिल को खिलाने से वर्ल्ड कप से पहले भारत को मिल सकता है एक और सुपर स्टार: सौरव गांगुली

Exclusive | शुभमन गिल को खिलाने से वर्ल्ड कप से पहले भारत को मिल सकता है एक और सुपर स्टार: सौरव गांगुली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 12:24 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका देने की बात की।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER: @REALSHUBMANGILL

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने पहले ही अपने नाम कर ली है और भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब जबकि भारत सीरीज जीत चुका है तो माना जा रहा है कि बचे हुए दो वनडे मैचों में टीम इंडिया कुछ बदलाव कर सकती है। इंडिया टीवी के क्रिकेट ऐक्सपर्ट सौरव गांगुली का मानना है कि उभरते हुए खिलाड़ी शुभमन गिल को बचे हुए दोनों वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका मिलना चाहिए।

इंडिया टीवी के शो 'क्रिकेट की बात' में गांगुली ने कहा, 'मुझे लगता है कि शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए। उन्हें सीरीज में बचे हुए सारे मैच खेलने चाहिए। कौन जानता है कि विश्व कप के लिए भारत को एक और अच्छा खिलाड़ी मिल जाए।'

वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी गिल की जमकर तारीफ की और कहा, 'मैंने उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा और मैं हैरान था, जब मैं 19 बरस का था तो गिल का 10 प्रतिशत भी नहीं था।’’ कोहली ने कहा, ‘‘उनके अंदर इसी तरह का आत्मविश्वास है और अगर स्तर में सुधार होता रहता है तो ये भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार है। टीम में आने वाले खिलाड़ी आते ही प्रभाव छोड़ते हैं और उन्हें मौका देने और विकसित होने में मदद करने में हमें खुशी होती है।'

आपको बता दें कि शुभमन अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल आईसीसी की इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 418 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल