1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी के अनुभव का IPL में फायदा मिलेगा: मुनाफ

भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी के अनुभव का IPL में फायदा मिलेगा: मुनाफ

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 03:46 pm IST

राजकोट: गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने आज कहा कि भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी का अनुभवी आईपीएल के 10वें सत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि देश के अधिकांश विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं।

Munaf Patel- India TV Hindi
Munaf Patel

राजकोट: गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने आज कहा कि भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी का अनुभवी आईपीएल के 10वें सत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि देश के अधिकांश विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। 

मुनाफ ने कहा, बल्लेबाजी के अनुकूल भारतीय विकेटों पर खेलने का अनुभव काफी महत्वपूर्ण है। भाग्य से गुजरात लायंस के पास मध्यम गति के ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें भारतीय विकेटों पर खेलने का पर्याप्त अनुभव है। 

मुनाफ ने कहा, मुझे, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी और धवल कुलकर्णी, मध्यम गति के सभी चार गेंदबाजों को भारतीय विकेटों पर खेलने का पर्याप्त अनुभव है। हम सभी देश के लिए खेले हैं और आईपीएल में खेलने का भी पर्याप्त अनुभव है। 

टीम के सीनियर सदस्य के रूप में भूमिका के बारे में पूछने पर मुनाफ ने कहा, यह काफी गौरवपूर्ण अहसास है कि मैं टीम के सीनियर खिलाडि़यों में से एक हूं और अन्य सीनियर गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी विभाग की अगुआई करूंगा लेकिन टीम का सीनियर खिलाड़ी होने के कारण मुझ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल