1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फाफ डु प्लेसिस को दिया गया आराम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फाफ डु प्लेसिस को दिया गया आराम

 Edited By: IANS
 Published : Dec 03, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 05:22 pm IST

डु प्लेसिस ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने कुल 121 रन बनाए थे।

Faf du Plessis, ODI series, England, South Africa- India TV Hindi
Faf du Plessis Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीका ने सीनियर बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। डु प्लेसिस के अलावा कागिसो रबादा, पीटे वान बिलजोन, बजोर्न फॉरट्यूइन और रीजा हैंड्रिक्स को भी आराम देने का फैसला किया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा, "इन खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वह अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ सीएसए के चार दिवसीय घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे या आराम कर सकें। इन खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस (आराम), कागिसो रबादा (चोट रीहैब), पीटे वान बिलजोन, बीजोर्न और रीजा हैड्रिंग्स (चार दिवसीय घरेलू सीरीज) के नाम शामिल हैं।"

डु प्लेसिस ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने कुल 121 रन बनाए थे।

टीम : 

क्विंटन डी कॉक (कप्तान/विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बेयुरान हेड्रिंक्स, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानेमन मलान, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नॉटेर्जे, आंदिले फेहुल्कवायो, तबेरज शम्सी, लुथा सिपाम्ला, जोन-जोन स्म्ट्स, ग्लेंटन स्टुरमैन, रासी वान डर डुसैन, काइल वैरीयेने।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल