1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, बने पाकिस्तान के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज

फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, बने पाकिस्तान के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 04:33 pm IST

खफर जमान ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बने।

फखर जमान- India TV Hindi
फखर जमान

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान ने वो कर दिखाया जो इससे पहले पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था। जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे वनडे मैच में फखर जमान ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। दरअसल, जमान ने चौथे वनडे में शानदार दोहरा शतक लगाया और पाकिस्तान की तरफ से ऐसा कारनामा करने वाले वो पहले साथ ही दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए। फखर जमान से पहले पाकिस्तान की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अब तक वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं लगाया था। फखर जमान से पहले सईद अनवर की (194) रन की पारी पाकिस्तान की तरफ से सर्वश्रेष्ठ पारी थी। लेकिन अब फखर जमान ने सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। (Also Read: पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 304 रन जोड़कर बना डाला विश्व रिकॉर्ड)

फखर जमान से पहले रोहित शर्मा 3 बार, मार्टिन गप्टिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर 1-1 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। फखर जमान ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 210 रनों की पारी खेली। जमान ने अपना पारी में 24 चौके और 5 छक्के ठोके। जमान ओपनिंग में आए और आखिर तक आउट नहीं हुए। आपको बता दें कि फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी ने इसी मैच में 304 रन जोड़कर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

फखर जमान ने इमाम उल हक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 304 रन जोड़े जो कि वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए सबे ज्यादा रनों की साझेदारी है। दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और फिर आसिफ अली के 22 गेंदों में 50 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 1 विकेट खोकर 399 रन बना डाले। इमाम इल हक ने 113 रन बनाए थे।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल