1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर : हैदर अली

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर : हैदर अली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 09:56 pm IST

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली ने शनिवार को कहा कि आगामी T20I सीरीज में न्यूजीलैंड को चोटिल आक्रामक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से उनकी टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

फर्ग्यूसन की...- India TV Hindi
फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर : हैदर अली Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली ने शनिवार को कहा कि आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड को चोटिल आक्रामक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से उनकी टीम की योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आठ रन से कम औसत से सात विकेट लेने वाले फर्ग्यूसन मैन ऑफ द सीरीज थे।

India vs Australia : डे-नाइट टेस्ट को लेकर घरेलू अनुभव के भरोसे रहेगा भारत

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आगाज 18 दिसंबर से होगा। हैदर ने यहां कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि इससे हमें ज्यादा फर्क पड़ेगा क्योंकि हम उनके सभी गेंदबाजों का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। हम किसी एक विशेष गेंदबाज पर ध्यान देने में विश्वास नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विरोधी टीम के सभी गेंदबाजों को महत्व देते हैं चाहे वह फर्ग्यूसन हो या कोई और। कई बार मुख्य गेंदबाजों की जगह कामचलाऊ गेंदबाज विकेट निकाल लेते हैं। हमारी मानसिकता किसी एक गेंदबाज पर ध्यान देने की नहीं है।’’ 

बाबर आजम की कप्तानी की तारीफ करते हुए मिस्बाह उल हक ने पढ़े कसीदे, कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल