1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : वनडे में दूसरे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने फिंच

AUS v IND : वनडे में दूसरे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने फिंच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 27, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 03:14 pm IST

एरॉन फिंच शुक्रवार को अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

AUS v IND : वनडे में दूसरे...- India TV Hindi
AUS v IND : वनडे में दूसरे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने फिंच Image Source : GETTY IMAGES

एरॉन फिंच शुक्रवार को अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह मुकाम हासिल करने के लिए 126 पारियां लीं। उनसे पहले डेविड वार्नर का नाम है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेजी से 5,000 रन बनाए। वार्नर ने इतने रन बनाने के लिए 115 पारियां लीं थी।

AUS vs IND 1st ODI : भारत के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर स्टीव स्मिथ ने अपने नाम दर्ज किए ये रिकॉर्ड

वैसे वनडे में सबसे तेजी से पांच हजार रन बनाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने 101 पारियों में इतने रन बनाए थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हिस्सा ले रही हैं।

वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक शर्मनार रिकॉर्ड अपने नाम किया। चहल ने अपने 10 ओवर के स्पैल में 89 रन लुटाए और वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले स्पिनर बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड चहल के ही नाम था। इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में उन्होंने 88 रन लुटाए थे।

AUS vs IND 1st ODI : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने जड़ा अपने वनडे करियर का 17वां शतक

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान वॉर्नर ने 69 रन बनाए। एरोन फिंच ने कप्तानी पारी खेलते हुए 114 रन बनाए, वहीं मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 45 रन की धुआंधार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IND vs AUS : गिलक्रिस्ट ने सिराज की जगह सैनी के पिता के निधन की कह डाली बात, फिर मांगी माफ़ी

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल