मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ अपनी नौकरानी से कथित मारपीट के आरोप बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। नौकरानी नें बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिल रही थी। बांद्रा पुलिस ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ 342, 504, 506 और IPC 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नौकरानी का आरोप है कि पैसे के लिए जिद करने पड़े कांबली और उनकी पत्नी एनड्रिया ने उसे मारा-पीटा और 3 दिन तक घर के एक कमरे में बंद रखा और उसके बाद उसको घर से भगा दिया।
नौकरानी घर से निकलने के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन आई और उसने पुलिस को सारी आपबीती सुनाई।