1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ ने अपनी टीम को दी सलाह, पहली पारी में करें बड़ा स्कोर

स्मिथ ने अपनी टीम को दी सलाह, पहली पारी में करें बड़ा स्कोर

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2017 07:25 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 07:25 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले शुक्रवार को अपनी टीम को पहली पारी में स्कोर खड़ा करने की सलाह दी है।

Steve Smith | AP Photo- India TV Hindi
Steve Smith | AP Photo

बेंगलुरू: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले शुक्रवार को अपनी टीम को पहली पारी में स्कोर खड़ा करने की सलाह दी है। स्मिथ ने इसके लिए वजह बताते हुए कहा कि बेंगलुरू का विकेट पुणे जैसा नहीं होगा। स्मिथ ने साथ ही यह भी स्वीकार किया है कि मेजबान टीम पुणे में मिली हार के बाद मजबूती से वापसी करेगी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्मिथ ने कहा, ‘विकेट को देखकर लगता है कि यह इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के जैसी होगी। पहली पारी में बनाए गए रन बड़ी भूमिका निभाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘पहली पारी में ज्यादा रन बने थे और फिर विकेट टूटी थी और स्पिनरों ने अपनी भूमिका निभाई थी।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत मजबूती से वापसी करेगा। इसमें कोई शक नहीं है। अपने घर में वह शानदार खेलते हैं, लेकिन पिछले मैच से हमने काफी कुछ सकारात्मक चीजें सीखी हैं।’

ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास बनाए रखने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘वहां काफी मुश्किल हालात थे, लेकिन खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के साथ अच्छा तालमेल बिठाया था। हम एक बार फिर इसी तरह शुरुआत करेंगे। हमारी कोशिश पहली गेंद से ही अच्छा करने की होगी। हम जानते हैं कि यह अलग विकेट है।’

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है। भारत में कई बार चीजें तेजी से घटित होती हैं, खासकर मैच के अंत में। इसलिए हम इससे सिर्फ एक-दो सत्र ही दूर हैं।’ स्मिथ ने कहा है कि दूसरे मैच में अंतिम एकदाश में कोई बदलाव नहीं होगा और पुणे में खेली गई टीम के साथ ही वह इस मैच में उतरेंगे।

स्मिथ ने कहा, ‘पिछले मैच में हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली उसे देखते हुए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारी टीम में दो तेज गेंदबाज, एक हरफनमौला खिलाड़ी, जो तेज गेंदबाजी भी कर सकता है और दो स्पिन गेंदबाज हैं। यह अच्छा टीम संयोजन है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल