1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2019 08:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 08:34 pm IST

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।  

बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच- India TV Hindi
बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच Image Source : AP IMAGE

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला जाने वाला तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा। मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम सात बजे था जबकि छह बजकर 30 मिनट पर टॉस होना था। बारिश के कारण टॉस भी नहीं पाया।

लगातार बारिश के बीच मैच अधिकारियों ने काफी इंतजार करने के बाद लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।

स्टेडियम हालांकि इस मुकाबले के लिए खचाखच भरा हुआ था और इस मैच के रद्द होने से निश्चित तौर पर दर्शक निराश हुए होंगे। दोपहर को ही तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन शाम 5 बजकर 30 मिनट तक इसमें कुछ कमी आई जिससे मैच होने की उम्मीद बंधी।

एचपीसीए स्टेडियम में मैदानकर्मी मैच शुरू कराने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन इसके बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई जिसके कारण आधिकारिक मुकाबले के लिए कम से कम पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल