1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 36 साल में पहली बार क्रिकेट विश्व कप नहीं खेलेगा ये देश, फैंस हुए निराश

36 साल में पहली बार क्रिकेट विश्व कप नहीं खेलेगा ये देश, फैंस हुए निराश

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 23, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 03:49 pm IST

2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए 9 टीमें तय हो चुकी हैं।

2019 विश्व कप इंग्लैंड...- India TV Hindi
2019 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाना है

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में खेला जाना है। आईसीसी ने पहले ही तय कर दिया था कि इस विश्व कप में सिर्फ 10 टीमें ही हिस्सा लेंगी। तय सीमा तक रैंकिंग में टॉप-8 टीमों को सीधा प्रवेश मिला, तो वहीं बाकी 2 टीमों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए विश्व कप में पहुंचना है। जो भी टीमें विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में जगह बनाएंगी वही 2019 विश्व कप खेलेंगी। वेस्टइंडीज की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, एक टीम ऐसी भी रही जो क्वालीफायर के फाइनल में जगह नहीं बना सकी और इसके साथ ही वो 2019 विश्व कप से बाहर हो गई।

जिम्बाब्वे टीम
जिम्बाब्वे टीम

ये टीम कोई और नहीं बल्कि किसी जमाने में क्रिकेट की दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार रही जिम्बाब्वे है। जिम्बाब्वे की टीम अब 2019 के विश्व कप में खेलता नजर नहीं आएगा। 36 साल में ये पहला मौका है जब जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप का हिस्सा नहीं है। 1983 से लेकर 2019 से पहले तक हर बार जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप में खेलती नजर आई थी। लेकिन सुपर सिक्स के मुकाबले में यूएई के हाथों हारते ही जिम्बाब्वे का विश्व कप खेलने का सपना भी टूट गया।

जिम्बाब्वे के विश्व कप के सफर पर नजर डालें तो टीम 1983, 1987 में ग्रुप स्टेज तक पहुंची थी। इसके बाद 1992 में टीम ने राउंड-रॉबिन स्टेज तक का सफर तय किया। वहीं, 1996 में जिम्बाब्वे ने सुपर सिक्स में जगह बनाई। इसके बाद 2007, 2011 और 2015 में टीम ग्रुप स्टेज तक ही पहुंच सकी। आपको बता दें कि 2019 विश्व कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों और फैंस का बुरा हाल है। अपनी चहेती टीम को हारते देख कई फैंस के आंसू भी छलक पड़े। जिम्बाब्वे को करो या मरो के मुकाबले में यूएई से 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल