1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फोर्ब्स सूची में शामिल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी बने कप्तान विराट कोहली

फोर्ब्स सूची में शामिल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी बने कप्तान विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2019 11:59 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:59 am IST

भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गये हैं। इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी शीर्ष पर हैं। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली, कप्तान भारत  Image Source : AP

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है और उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है। 

भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गये हैं। इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी शीर्ष पर हैं। 

फोर्ब्स की मंगलवार को जारी सूची के अनुसार कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है। पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है। 

पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।

मेस्सी ने खेलों की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संन्यास ले चुके मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर को शीर्ष से हटाया। अर्जेंटीनी स्टार की वेतन और विज्ञापन से कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर है। 

मेस्सी के बाद पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है जिनकी कुल कमाई 10.9 करोड़ डॉलर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल