1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पत्नी काइली से अलग होने का किया फैसला

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पत्नी काइली से अलग होने का किया फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2020 11:29 am IST,  Updated : Feb 13, 2020 11:29 am IST

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली ने बुधवार को अलग होने का ऐलान किया। क्लार्क और उनकी पत्नी काइली मई 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई...- India TV Hindi
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पत्नी काइली से अलग होने का किया फैसला  Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली ने बुधवार को अलग होने का ऐलान किया। क्लार्क और उनकी पत्नी काइली मई 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और उनकी एक चार साल की बेटी केल्सी ली है। क्लार्क और काइली ने संयुक्‍त बयान जारी करके अपने अलग होने की पुष्टि की।

बयान में कहा गया, "कुछ समय तक अलग रहने के बाद हमने हमने जोड़े के रूप में अलग होने का कड़ा फैसला लिया है। एक-दूसरे का सम्मान करते हुए हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमारी बेटी के परवरिश के लिए ये निर्णय बेहतर है।"

बताया जा रहा है कि क्लार्क और काइली पिछले 5 महीने से अलग रह रहे थे। काइली से पहले क्लार्क मॉडल लारा बिंगल के साथ रिश्ते में थे लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए। बिंगल ने 2014 में अवतार फिल्म के एक्टर सैम वॉरथिंगटन से शादी रचाई थी।

गौरतलब है कि माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 115 टेस्ट मैच खेले हैं और 28 शतकों की मदद से 8643 रन बनाए हैं। क्लार्क के नाम 245 वनडे में 7981 रन दर्ज हैं। यही नहीं, क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया साल 2015 में अपने घर पर वर्ल्ड चैंपियन भी बना था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल