1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शशांक मनोहर पर लगाया यह गंभीर आरोप

बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शशांक मनोहर पर लगाया यह गंभीर आरोप

 Edited By: IANS
 Published : Jul 02, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 01:35 pm IST

शशांक को इस बात को लेकर मिलेजुले भाव आ रहे होंगे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वे क्या कर सकते थे और उनके कार्यकाल में भारत में क्रिकेट के साथ क्या किया गया।

BCCI , ICC, Niranjan Shah, Shashank Manohar, Imran Khwaja- India TV Hindi
Shashank Manohar Image Source : GETTY

बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि शशांक मनोहर का आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना जाहिर सी बात थी और अब उन्हें पलट कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया। शाह ने कहा, "शशांक मनोहर का आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना जाहिर सी बात है। शशांक को इस बात को लेकर मिलेजुले भाव आ रहे होंगे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वे क्या कर सकते थे और उनके कार्यकाल में भारत में क्रिकेट के साथ क्या किया गया।

उन्होंने कहा, "अब वह आराम के दौर में होंगे और इस दौरान उन्हें बतौर आईसीसी चेयरमैन अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट का कितना नुकसान हुआ है।"

शाह ने आगे कहा, "बीते कुछ वर्षों में बीसीसीआई ने काफी कुछ झेला है। आईसीसी ने इस दौरान भारत में क्रिकेट और बीसीसीआई को हुए नुकसान का फायदा उठाया है। मुझे हालांकि पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई की मौजूदा नेतृत्व ईकाई काफी मजबूत है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल