1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अविष्कार साल्वी को मिली पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अविष्कार साल्वी को मिली पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 06:25 pm IST

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी को आगामी घरेलू सत्र के लिए पुडुचेरी क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर...- India TV Hindi
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अविष्कार साल्वी को मिली पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी  Image Source : T20 MUMBAI SCREENGRAB

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी को आगामी घरेलू सत्र के लिए पुडुचेरी क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। अविष्कार साल्वी कर्नाटक के बल्लेबाज जे अरूण कुमार की जगह लेगे।

पुडुचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर ओंकार खानविलकर टीम के सहायक कोच होंगे और राजस्थान के पूर्व विकेटकीपर दिशांत याग्निक फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे

सीएपी के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 38 साल के साल्वी को इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने टीम साथ के पहले सत्र में अच्छा काम किया था। सभी नियुक्तियां एक सत्र के लिए की गई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पुडुचेरी के कोच के रूप में पहले सत्र में साल्वी ने अच्छा का किया था। इसलिए हमने फिर से उन्हें चुना है। वह खिलाड़ियों को अच्छे से जानते है।’’

मुंबई के पूर्व खिलाड़ी साल्वी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पुडुचेरी के साथ यह मेरा दूसरा कार्यकाल है, मैं पहले सत्र में भी उनका मुख्य कोच था। उन्होंने एक बार फिर से मुझे नियुक्त किया है।’’ 

भारत के लिए चार वनडे खेलने वाले साल्वी ने कहा, ‘‘यह रोमांचक है। कोविड-19 महामारी के कारण हमें यह नहीं पता कि क्रिकेट सत्र कब से शुरू होगा, क्रिकेट कैसे खेला जाएगा लेकिन फिर भी अगर कोई संघ खुद को तैयार कर रहा है, तो उसका हिस्सा बनना अच्छी बात है।’’ उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की टीम शानदार है और संघ ने शानदार बुनियादी ढाँचा विकसित किया, जो क्रिकेटरों के लिए एक सुखद संकेत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल