1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन भी हैदराबाद में चाहते हैं आगामी IPL 2021 के मैच

पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन भी हैदराबाद में चाहते हैं आगामी IPL 2021 के मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 02:56 pm IST

अजहरूद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री और सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के टी रामाराव के बीसीसीआई और आईपीएल से हैदराबाद को एक मेजबान स्थान के रूप में शामिल करने के अनुरोध का समर्थन किया है। 

IPL- India TV Hindi
IPL Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद| हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने इस सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों का आयोजन हैदराबाद में करवाने का समर्थन किया है। रिपोर्टों के अनुसार यह शहर इस टी20 टूर्नामेंट के मेजबान स्थलों में शामिल नहीं है। 

अजहरूद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री और सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के टी रामाराव के बीसीसीआई और आईपीएल से हैदराबाद को एक मेजबान स्थान के रूप में शामिल करने के अनुरोध का समर्थन किया है। 

अजहर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं केटी रामाराव की अपील का पुरजोर समर्थन करता हूं। हैदराबाद बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार आईपीएल का आयोजन करने और जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने में पूरी तरह से सक्षम है। ’’ 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल आयोजन के लिये पांच स्थलों पर विचार कर रहा है। टूर्नामेंट के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ipl