1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने पूर्व क्रिकेट कप्तान धोनी का किया समर्थन

पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने पूर्व क्रिकेट कप्तान धोनी का किया समर्थन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2019 07:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 07:32 pm IST

पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया जिन्हें बल्ले से कम होती चमक के कारण प्रशंसकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व भारतीय फुटबाल...- India TV Hindi
पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने पूर्व क्रिकेट कप्तान धोनी का किया समर्थन Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया जिन्हें बल्ले से कम होती चमक के कारण प्रशंसकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

भूटिया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह शानदार रहा है। लोग इस समय उसकी इसलिये आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वे बलि का बकरा ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर आप इस विश्व कप को देखो तो मुझे लगता है कि उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

भूटिया को यह भी लगता है कि विश्व कप में वैश्विक अपील की कमी है और उन्होंने तो इसे दक्षिण एशिया कप करार कर दिया जबकि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में शामिल हैं।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘मुझे यह विश्व कप पूरी तरह से दक्षिण एशिया कप लगता है। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबले जैसा है। अगले 10 साल में आप देखोगे कि एशियाई टीमें जैसे भूटान और नेपाल भी इसके लिये क्वालीफाई कर रही हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल