1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2019 10:55 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 10:56 pm IST

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन- India TV Hindi
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन Image Source : FACEBOOK/CHANDRASEKHARVB

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। 

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। 

जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे तब वह राष्ट्रीय कोच भी रहे। बाद के वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमेंट्री भी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल