1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के सुसर की छत से गिरकर मौत

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के सुसर की छत से गिरकर मौत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 10:53 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 10:53 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार के सुसर का निधन हो गया। वह अपने तीन मंजिला मकान से गिर गए थे। यह हादसा रविवार को शेखपुरा में हुआ।

टीम इंडिया के पूर्व...- India TV Hindi
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के सुसर की छत से गिरकर मौत Image Source : GETTY IMAGES

मेरठ| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार के सुसर का निधन हो गया। वह अपने तीन मंजिला मकान से गिर गए थे। यह हादसा रविवार को शेखपुरा में हुआ। पड़ोसियों ने उन्हें जमीन पर गिरा हुआ पाया और फिर परिवार को इसके बारे में अवगत कराया। 

पहले कहा जा रहा था कि उन्हें छलांग लगाई थी लेकिन बाद में घर वालों ने बताया कि वह गलती से गिर गए थे। पास में ही मुल्ताननगर में रहने वाले प्रवीण कुमार सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। क्रिकेटर ने कहा कि छत पर पानी भरा होने के कारण फिसलन थी जिसके चलते उनके ससुर गिर गए। 

मेरठ के पुलिस अधिक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने कहा, "परिवार वालों ने कहा है कि अनिल कुमार छत पर पुदिने की पत्तियां तोड़ने गए थे और तभी यह हादसा हो गया।" पोस्ट मार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को दे दिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल