1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी को किया टीम से बाहर तो फैंस हुए इमोशनल, ट्विटर पर दिए ऐसे रिएक्शन

धोनी को किया टीम से बाहर तो फैंस हुए इमोशनल, ट्विटर पर दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Oct 27, 2018 12:14 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 12:14 pm IST

सलेक्शन कमेटी के इस फैसले से फैंस बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते और उन्होंने धोनी को बाहर किए जाने पर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी को वेस्टइंडीज और ऑसट्रेलिया के होने वाली टी -20 से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार देर रात आस्ट्रेलिया दौरे लिए टेस्ट और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि देश को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम में नहीं चुना गया। 

धोनी के हालिया फॉर्म पर कई सवाल उठ रहे थे। चयन समिति ने धोनी की लड़खड़ाती फॉर्म को देखकर ही यह फैसला लिया है। हालांकि सलेक्शन कमेटी के इस फैसले से फैंस बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते और उन्होंने धोनी को बाहर किए जाने पर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टीम में चयनकर्ताओं की पहली पसंद ऋषभ पंत हैं। वहीं धोनी को बाहर किए जाने पर चीफ सलेक्टर ने कहा कि, ''धोनी को आराम दिया गया है और भारत अब दूसरे विकेटकीपर की जगह भरने पर ध्यान दिया जा रहा है। भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या धोनी का टी20 करियर खत्म हो गया है, प्रसाद ने कहा, ‘‘अभी नहीं।’’ 

देखिए सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

जाहिर तौर पर फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को बाहर किए जाने पर अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे। उन्होंने चयनकर्ताओं को भला-बुरा कहा साथ ही धोनी की टी-20 टीम में वापसी की भी उम्मीद जताई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल