1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले बने किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले बने किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 12:52 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 03:05 pm IST

कुंबले इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुम्बई इंडियंस के लिए मेंटोर का रोल अदा कर चुके हैं।

Anil Kumble- India TV Hindi
Anil Kumble Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। 'क्रिकइंफो' के अनुसार, कुंबले को टीम की क्रिकट से जुड़ी सभी गतिविधियों का जिम्मा सौंपा गया है। कुंबले आईपीएल में एकमात्र भारतीय कोच हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि कुंबले 19 अक्टूबर को भविष्य के लिए अपनी योजनाओं को टीम प्रबंधन के सामने रखेंगे।

कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं और वह पंजाब की टीम में न्यूजीलैंड के माइक हेसन की जगह लेंगे जिन्होंने अगस्त में आईपीएल में खेलने वाली टीम से खुद को अलग किया था।

हेसन ने टीम के साथ दो साल का करार किया था, लेकिन वह बीच में ही अपना पद छोड़कर चले गए।

पंजाब आईपीएल की तीसरी टीम होगी जिसके साथ कुंबले जुडेंगे। इससे पहले, वह बेंगलोर और मुंबई की टीम से जुड़ चुके हैं।

जून 2016 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम को मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल