1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने वीरेंद्र सहवाग को बताया सबसे निडर क्रिकेटर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने वीरेंद्र सहवाग को बताया सबसे निडर क्रिकेटर

 Edited By: IANS
 Published : May 09, 2020 03:33 pm IST,  Updated : May 09, 2020 03:33 pm IST

राशिद लतिफ ने कहा कि सहवाग उनमें से थे जो कभी डरे नहीं। वह काफी प्रभावशाली खिलाड़ी थे, जिनका कि टीम पर काफी प्रभाव था।

wasim akram,Virender Sehwag,Shoaib Akhtar,sachin tendulkar,Rashid Latif,Rahul Dravid- India TV Hindi
Virender Sehwag Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की तारीफ करते हुए उन्हें निडर क्रिकेटर बताया है। लतीफ ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "वह हावी होने के लिए खेलते थे। ओपनर थोड़ा डरे हुए होते हैं। शुरुआत में वह गेंदबाज और पिच को देखते थे। सहवाग उनमें से थे जो कभी डरे नहीं। वह काफी प्रभावशाली खिलाड़ी थे, जिनका कि टीम पर काफी प्रभाव था।"

पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 वनडे मैच खेलने वाले लतीफ का मानना है कि सहवाग के पांव नहीं हिलते थे, उनकी तकनीक बहुत शानदार थी और इससे उन्हें गेंदबाजों पर हावी होने में मदद मिलता था।

यह भी पढ़ें- मुशफिकुर रहीम का मानना, टेस्ट में टॉप-6 में पहुंचने के काबिल बांग्लादेश

लतीफ ने कहा, " यह कहना गलत है कि उनके पांव नहीं हिलते थे। उनके पास काफी अनूठी तकनीक थी, जोकि उनका मजबूत आधार था। वह बैकफुट, पंच, कट और पुल भी आसानी से लगाते थे।"

उन्होंने कहा कि सहवाग हमेशा से सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की छत्रछाया में रहे हैं।

लतीफ ने कहा, " वह सचिन और राहुल जैसे दिग्गजों की छत्रछाया में खेल चुके हैं। अगर वह दूसरी टीम से खेलते तो उनके 10 हजार रन होते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल