1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन

कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 07:03 pm IST

जफर सरफराज पाकिस्तान के पहले पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गयी।

Pakistan Cricket Board- India TV Hindi
Pakistan Cricket Board Image Source : PCB

कराची| पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जफर सरफराज देश के पहले पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गयी। उनके परिजनों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। यह 50 वर्षीय क्रिकेटर इस महीने के शुरू में बीमार पड़ गया था।

उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें पेशावर के एक अस्पताल में जीवनरक्षा प्रणाली पर रखा गया था। सोमवार को उनका निधन हो गया।

परिवार के एक सदस्य ने एएफपी से कहा, ‘‘सरफराज स्वस्थ थे लेकिन दस दिन पहले उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये और वह इससे नहीं उबर पाये। ’’ मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज ने पेशावर की तरफ से 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। उन्होंने 1994 में संन्यास लिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल