1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान फरहत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

इमरान फरहत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Jan 28, 2016 12:14 pm IST

पाकिस्तानी टीम से बाहर सलामी टेस्ट बल्लेबाज इमरान फरहत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है ताकि वह कल से दुबई में शुरू हो रही मास्टर्स चैम्पियंस लीग में भाग ले सकें।

farhat- India TV Hindi
farhat

कराची: पाकिस्तानी टीम से बाहर सलामी टेस्ट बल्लेबाज इमरान फरहत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है ताकि वह कल से दुबई में शुरू हो रही मास्टर्स चैम्पियंस लीग में भाग ले सकें। तैतीस बरस के फरहत ने कल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से मिलने के बाद यह फैसला किया जिन्हें एमसीएल में भाग लेने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है।

फरहत ने आखिरी बार 2013 में पाकिस्तान के लिये खेला था। पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों को मास्टर्स लीग में भाग लेने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा है । पीसीबी की नीति के तहत एमसीएल के लिये करार करने वाले खिलाड़ी को पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करना पड़ता है और उसके बाद यह फैसला वापिस नहीं लिया जा सकता।

फरहत ने पाकिस्तान के लिये 40 टेस्ट, 58 वनडे और सात टी20 मैच खेले हैं । पीसीबी ने कहा है कि एमसीएल खेलने वाले खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। फरहत के अलावा अब्दुल रज्जाक, सलीम इलाही, मोहम्मद युसूफ, सकलेन मुश्ताक, राना नावेद, तौफीक उमर, यासिर हमीद, मुश्ताक अहमद, अजहर महमूद, हसन रजा , हुमायूं फरहत और मोहम्मद खलील भी एमसीएल खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल