1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैकी डू प्रीज़ का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैकी डू प्रीज़ का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 12:07 pm IST

डू प्रीज़ जिमबाब्वे के उन क्रिकेटरों में एक थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए खेला। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया ।

John Harcourt du Preez, Cricket South Africa, Zimbabwe- India TV Hindi
Cricket south africa Image Source : ICC

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और जिमबाब्वे के चयनकर्ता रह चुके जॉन हरकोर्ट डू प्रीज़ का लंबी बीमारी के बाद 77 साल की उम्र में निधन हो गया। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जॉन हरकोर्ट डू प्रीज़ जिसे हम जैकी के नाम से भी जानते हैं वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। जैकी का जिमबाब्वे के हरारे में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

डू प्रीज़ जिमबाब्वे के उन क्रिकेटरों में एक थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए खेला। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया ।

डू प्रीज़ एक बेहतरीन लेग स्पिनर थे। वह 1960 में साउथ अफ्रीकी घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किए थे। डू प्रीज़ को सही मायनों में उस समय का एक बेहतरीन ऑलारउंडर माना जाता था। इसके अलावा वह एक बेहतरीन फील्डर भी थे।

डू प्रीज़ अपने करियर में दो टेस्ट मैच, 120 फर्स्ट क्लास और 20 लिस्ट ए मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 296 विकेट हासिल किए। डू प्रीज़ गेंदबाजी के दौरान 11 बार 5 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं।

गेंदबाजी के अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास में 4063 रन भी बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वोच्य स्कोर 112 रन का रहा।

वहीं लिस्ट में डू प्रीज़ कुल 16 विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।