1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: आज आ सकता है आईपीएल 12 का फुल शेड्यूल

IPL 2019: आज आ सकता है आईपीएल 12 का फुल शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2019 11:49 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 11:49 am IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज यानी 18 मार्च को आईपीएल 12 का पूरा शेड्यूल घोषित कर सकता है।

Full ipl 2019 schedule and Final Date- India TV Hindi
Full ipl 2019 schedule and Final Date Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज यानी 18 मार्च को आईपीएल 12 का पूरा शेड्यूल घोषित कर सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में होने वाले सभी मैचों की तारीख की घोषणा सोमवार को मुंबई में होने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक के बाद की जा सकती है। बीबीसीआई ने फिलहाल, 23 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक होने वाले पहले 17 मैचों के कार्यक्रम के बारे में ही जानकारी दी है। गौरतलब है कि पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पहले मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

आज होने वाली बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक मनोहर भी मौजूद होंगे और सीओए से बीबीसीआई एवं विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) के बीच जारी विवाद पर चर्चा भी करेंगे। आईसीसी ने वाडा के नियमों का पालन करने के लिए हामी भर दी है, लेकिन बीबीसीई उन शर्तो को पूरी तरह से मानने को तैयार नहीं है। 

आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा था, "मैं बीसीसीआई की मदद कर रहा हूं ताकि वे वाडा और नाडा के साथ इस विवाद को सुलझा पाएं। हमें लगता है कि 2028 के ओलम्पिक में क्रिकेट होना चाहिए, लेकिन यह तब तक नहीं होगा जब तक हम एकजुट नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "अभी हमें बीसीसीआई को यह समझाने की जरूरत है कि क्रिकेट का ओलम्पिक होना हर मायने में सही है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल