1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को दी चेतावनी, अगर अब रन नहीं बनाए तो...........

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को दी चेतावनी, अगर अब रन नहीं बनाए तो...........

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 06:03 pm IST

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस सीरीज में उन्होंने रन नहीं बनाए तो वह टीम से अपनी जगह खो सकते हैं।

ऋषभ पंत और गौतम गंभीर- India TV Hindi
ऋषभ पंत और गौतम गंभीर Image Source : GETTY IMAGES

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस सीरीज में उन्होंने रन नहीं बनाए तो वह टीम से अपनी जगह खो सकते हैं।

गौतम गंभीर ने अपने कॉलम में लिखा है, "रिषभ पंत हमेशा रोमांचक खेल दिखाते हैं, लेकिन उन्हें पीछे मुड़कर देखना होगा। उन्हें मेरे पसंदीदा संजू सैमसन कड़ी चुनौती दे रहे हैं। यह एक रोचक सीरीज है क्योंकि अगले साल टी-20 विश्व कप के लिए कई खिलाड़ी व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में उनको दमदार परफॉर्मेंस देनी होगी।" 

पिछले काफी समय से ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद रहे हैं। काफी सीरीज में उन्हें नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन वो अधिकतर समय फेल रहे। विंडीज दौरे पर उनके बल्ले से एक मात्र ही अर्धशतक निकला था। 

अगर बात करें पंत की विकल्प की तो उनकी जगह टीम में इशान किशन और संजू सैमसन बना सकते हैं। सैमसन ने हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली थी, वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में किशन ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल