1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ज्यौफ लासन ने मौजूदा भारतीय अटैक को बताया सर्वश्रेष्ठ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ज्यौफ लासन ने मौजूदा भारतीय अटैक को बताया सर्वश्रेष्ठ

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2018 08:04 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:05 am IST

लासन ने कहा,‘‘भारत के पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और अच्छे स्पिनर भी हैं।’’

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

सिडनी: पूर्व तेज गेंदबाज ज्यौफ लासन का मानना है कि मौजूदा भारतीय अटैक लंबे समय में उसका सर्वश्रेष्ठ आक्रमण है और चार टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी। लासन ने कहा,‘‘ भारत के पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और अच्छे स्पिनर भी हैं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ ईशांत शर्मा आखिरी बार यहां आये हैं और उनकी गेंदों में अतिरिक्त उछाल है। उमेश यादव अच्छी गेंदबाजी करता है और मोहम्मद शमी के पास स्विंग है । भुवनेश्वर कुमार भी स्विंग करा लेता है।’

लासन ने कहा,‘‘ वे सभी चार तेज गेंदबाजों को नहीं उतारेंगे। इनमें से तीन और एक या दो स्पिनर ही उतरेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि एडिलेड में सीरीज शुरू होना भारत के लिये फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा,‘‘पहला टेस्ट एडीलेड में है सो भारत को मनचाही मुराद मिल गई। वे ब्रिस्बेन या पर्थ से शुरूआत नहीं करना चाहते होंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल