1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली बने नेशनल टीम के मुख्य चयनकर्ता

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली बने नेशनल टीम के मुख्य चयनकर्ता

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 01, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 12:03 pm IST

फरवरी में में चयन समिति का हिस्सा बने 38 वर्षीय बेली की पहली बड़ी चुनौती इस साल के टी20 विश्व कप के लिए टीम के चयन की होगी।

cricket australia, George Bailey, Trevor Hohns- India TV Hindi
George Bailey Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो ट्रेवर होन्स की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह घोषणा की। फरवरी में में चयन समिति का हिस्सा बने 38 वर्षीय बेली की पहली बड़ी चुनौती इस साल के टी20 विश्व कप के लिए टीम के चयन की होगी। 

उनकी अगुवाई में चयन समिति घरेलू एशेज सीरीज और उपमहाद्वीप के दौरे के लिए टीम चुनेंगी। 

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: 25 मीटर सहित तीनों स्पर्धाओं में निशानेबाजी जारी रखेंगी मनु भाकर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान में बेली ने कहा, ‘‘ मैं ट्रेवर को उनके अविश्वसनीय काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सफलता में अपना योगदान दिया है। उन्होंने मुझे भी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मदद की थी।’’ 

राष्ट्रीय टीमों के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि निकाय ने बेली और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ जुड़ने के लिए पैनल के तीसरे सदस्य की तलाश शुरू कर दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल