1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रिपल सेंचुरी लगाने के बाद मुझे लोग पहचानने लगे: करूण नायर

ट्रिपल सेंचुरी लगाने के बाद मुझे लोग पहचानने लगे: करूण नायर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 07:14 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 07:14 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले कर्नाटक के युवा बल्लेबाज करूण नायर ने गुरुवार को कहा कि उनकी शानदार उपलब्धि के बाद चीजें वैसी ही हैं, बस इतना हुआ है कि लोग सड़कों पर उन्हें पहचानने लगे हैं।

Karun Nair | PTI Photo- India TV Hindi
Karun Nair | PTI Photo

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले कर्नाटक के युवा बल्लेबाज करूण नायर ने गुरुवार को कहा कि उनकी शानदार उपलब्धि के बाद चीजें वैसी ही हैं, बस इतना हुआ है कि लोग सड़कों पर उन्हें पहचानने लगे हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर में जन्मे इस बल्लेबाज ने बुधवार को गुजरात के खिलाफ शेष भारत के ईरानी कप मैच से पूर्व आज कहा, 'व्यक्तिगत रूप से कुछ बदलाव नहीं हुआ है, मैं अभी भी वही हूं। अब सिर्फ इतना हुआ है कि मुझे अब सड़कों पर ज्यादा लोग पहचानने लगे हैं। अब मैं जो कुछ भी करता हूं, उस पर ज्यादा ध्यान देता हूं। मैं बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह मेरे करियर की शुरुआत है। मैं बेहतर करने के लिए मौकों का इंतजार कर रहा हूं।'

नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी तीसरी टेस्ट पारी में नाबाद 303 रन की पारी खेली थी जबकि उन्होंने मोहाली में सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेब्यू किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल