1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें मैकग्रा महानतम तेज गेंदबाज: द्रविड़

जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें मैकग्रा महानतम तेज गेंदबाज: द्रविड़

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2016 01:31 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 01:31 pm IST

मुंबई: दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने कई शानदार शतक आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जड़े लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्हौंने जिस महानतम तेज गेंदबाज का सामना किया वह आस्ट्रेलिया के ही

Rahul Dravid- India TV Hindi
Rahul Dravid

मुंबई: दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने कई शानदार शतक आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जड़े लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्हौंने जिस महानतम तेज गेंदबाज का सामना किया वह आस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैकग्रा थे। 

अपने बेजोड़ डिफेंस के लिए पहचाने जाने वाले द्रविड़ ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, वे :आस्ट्रेलिया: मेरी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम थी। इन सभी में, जिस महानतम गेंदबाज के खिलाफ मैं खेला, महानतम आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ही नहीं, लेकिन महानतम तेज गेंदबाज जिसके खिलाफ मैं खेला, वह ग्लेन मैकग्रा हैं। 

कल रात यहां लिंक लेक्चर सीरीज के लांच के दौरान लिंक समूह के प्रबंध निदेशक जान मैकमुर्टी के साथ बातचीत के दौरान द्रविड़ ने यह खुलासा किया। अपने टेस्ट करियर के दौरान 164 मैचों में 13288 रन बनाने वाले द्रविड़ ने कहा, वह (मैकग्रा) बेहतरीन था, आफ स्टंप को लेकर मेरी समझ को किसी ने उतनी चुनौती नहीं दी जितनी मैकग्रा ने दी। वह आपको कोई मौका नहीं देता। फिर वह सुबह पहले घंटे में गेंदबाजी कर रहा हो या शाम को अंतिम लम्हों में। वह आपको कोई मौका नहीं देता। वह सटीकता का कोई जवाब नहीं था। 

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, उसके आप अच्छी गति और उछाल ही नहीं बल्कि खेल को लेकर अच्छी समझ भी थी। मैकग्रा संभवत: महानतम तेज गेंदबाज थे जिनके खिलाफ मैं खेला। 

मैकग्रा खेल के महानतम क्रिकेटरों में शामिल रहे जिन्होंने 124 टेस्ट में 563 विकेट जबकि 250 वनडे में 381 विकेट चटकाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।