1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अच्छे स्पिनर को पिच से मदद की जरूरत नहीं होती है: गंभीर

अच्छे स्पिनर को पिच से मदद की जरूरत नहीं होती है: गंभीर

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2016 10:16 am IST,  Updated : May 14, 2016 10:16 am IST

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर अपने स्पिनरों के इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिये पिच को दोषी नहीं मानते और उनका मानना है कि एक

Gautam-Gambhir- India TV Hindi
Gautam-Gambhir

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर अपने स्पिनरों के इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिये पिच को दोषी नहीं मानते और उनका मानना है कि एक अच्छे स्पिनर को बेहतर प्रदर्शन करने के लिये मदद की जरूरत नहीं पड़ती है।

गंभीर ने कहा, मेरा शुरू से मानना रहा है कि एक अच्छे स्पिनर को पिच से मदद की जरूरत नहीं पड़ती है। पिच कैसी भी हो एक अच्छा स्पिनर बेहतर प्रदर्शन करेगा। यदि आपके पास अच्छे स्पिनर हैं तो फिर पिच को लेकर कोई सवाल नहीं होता है।

उन्होंने राइजिंग सुपरजाइंट्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं और हमारे स्पिनरों ने अधिकतर मैचों में केवल चार ओवर किये। केकेआर के सबसे सफल स्पिनर सुनील नारायण ने छह मैचों में छह विकेट लिये हैं। वह सत्र के चार मैचों में नहीं खेले हैं। वेस्टइंडीज के इस स्पिनर ने चार सत्र में 74 विकेट लिये थे लेकिन इस बार वह वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाये।

उन्होंने कहा, जब आप तीन स्पिनरों के साथ खेलते हो तो कई बार स्पिनरों को कम ओवर दिये जाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल