नई दिल्ली: आज से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने के मौके पर गूगल जश्न मना रहा है। इस मौके पर गूगल अपने डूडल में एक इंटरैक्टिव क्रिकेट गेम लेकर आया है। इस गेम में आपको स्नेल्स यानी घोंघो के खिलाफ मैच खेलना है। स्नेल्स का इस गेम में होना गूगल के इस दावे की ओर इशारा है कि यह गेम सबसे धीमे नेटवर्क पर भी आराम से चलेगा।
गूगल डूडल पर क्लिक करते ही यह गेम खुल जाता है। इसके बाद आपको बैटिंग का मौका मिलता है और जल्द ही आप सिंगल-डबल के साथ-साथ छक्के-चौके भी लगाने लगेंगे। जैसा ही हमने पहले ही कहा अगर आपको काम करना है तो यह गेम शुरू न करें क्योंकि फिर इसे छोड़ना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 1 जून को मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला ओवल के केनिंग्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की टॉप आठ टीमें हिस्सा लेंगी हैं। लीग स्टेज में सभी मैच खेलने के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। फाइनल मैच 18 जून को खेला जाएगा।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का पूरा शेड्यूल:
- जून 1 (गुरुवार) - इंग्लैंड vs बांग्लादेश (दि ओवल, 3.00pm IST)
- जून 2 (शुक्रवार) - ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (एजबेस्टन, 3.00pm IST)
- जून 3 (शनिवार) - श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका (दि ओवल, 3.00pm IST)
- जून 4 (रविवार) - भारत vs पाकिस्तान (एजबेस्टन, 3.00pm IST)
- जून 5 (सोमवार) - ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (दि ओवल, 6.00pm IST)
- जून 6 (मंगलवार) - इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (कार्डिफ, 3.00pm IST)
- जून 7 (बुधवार) - पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका (एजबेस्टन, 6.00pm IST)
- जून 8 (गुरुवार) - भारत vs श्रीलंका (दि ओवल, 3.00pm IST)
- जून 9 (शुक्रवार) - न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश (कार्डिफ, 3.00pm IST)
- जून 10 (शनिवार) - इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (एजबेस्टन, 3.00pm IST)
- जून 11 (रविवार) - भारत vs दक्षिण अफ्रीका (दि ओवल, 3.00pm IST)
- जून 12 (सोमवार) - श्रीलंका vs पाकिस्तान (कार्डिफ, 3.00pm IST)
- जून 14 (बुधवार) - पहला सेमीफाइनल (A1 v s B2) (कार्डिफ, 3.00pm IST)
- जून 15 (गुरुवार) - दूसरा सेमीफाइनल (A2 v s B1) (एजबेस्टन, 3.00pm IST)
- जून 18 (रविवार) - फाइनल (दि ओवल, 3.00pm IST)