1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA की शर्मनाक हार के बाद स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के संकेत

SA की शर्मनाक हार के बाद स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के संकेत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 02:02 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 02:02 pm IST

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने आज कहा कि अपने पूर्व साथी खिलाडि़यों को इतना खराब खेलते देख वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

greamesmith- India TV Hindi
greamesmith

दुबई: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने आज कहा कि अपने पूर्व साथी खिलाडि़यों को इतना खराब खेलते देख वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हराया। मास्टर्स चैम्पियंस लीग में वर्गो सुपर किंग्स टीम के लिये खेलने जा रहे स्मिथ ने कहा कि इस हार को देखने के बाद वह संन्यास का फैसला बदलने के लिये गंभीरता से विचार कर रहे हैं ।

उन्होंने द नेशनल अखबार से कहा, कौन जानता है कि एमसीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का एक जरिया साबित हो। उन्होंने कहा, मुझसे यह सवाल कई बार पूछा जाता है। यह दिमाग में घूमता रहता है। खासकर जब आप टीम को इस तरह जूझते देखते हैं तो लगता है कि आप योगदान दे सकते हैं।  मैं फिर से अभ्यास करके एमसीएल की तैयारी करूंगा।

स्मिथ ने कहा, मैं दुविधा में हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहिये या नहीं। मैं 34 साल का हूं और 33 की उम्र में संन्यास ले लिया था। यह सवाल हमेशा से था कि क्या मैं तीन चार साल और खेल सकता हूं । मुझे पता है कि मैं खेल सकता हूं। मैं दुविधा में हूं। एमसीएल के बाद देखते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल